भोजपुर- गर्दन काटकर ओझा की हत्या, एक आंख भी फोड़ी:पंचायती के बहाने घर से बुलाकर ले गए, छठे दिन कुएं से मिला शव


भोजपुर के एकवारी गांव में घर से निकले ओझा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के छठे दिन बुधवार को कुएं से शव मिला है। पहचान गोरख डोम(75) के तौर पर हुई है। घटना सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव स्थित राइस मिल से कुछ दूरी पर स्थित जंगल की है। मृतक के पुत्र चंदन डोम ने बतायाकि कुछ दिन पहले ग्रामीण मंजीत डोम की तबीयत खराब हो गई थी। पिताजी ने झाड़-फूंक किया था। इसी बीच 23 अक्टूबर की शाम करीब तीन बजे मंजीत डोम और उसकी पत्नी घर से पंचायती करने के लिए कहकर अपने साथ ले गए थे। पंचायत में उनलोगों ने आरोप गलत झाड़-फूंक आरोप लगाया। उनलोगों ने गला रेत दिया और एक आंख भी फोड़ दिया। ‘गांव के लोगों ने ही मारकर फेंका है’ चंदन डोम ने आगे बताया कि पिताजी काफी देर तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच बुधवार को घर से करीब आठ किलोमीटर दूर उनका शव कुएं में पड़ा मिला। उनलोगों ने ही मारकर कुएं में फेंका है। जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस संबंध में एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर की शाम पुलिस को कुएं से शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए। परिजनों को बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। घर में मचा कोहराम मृतक को तीन पुत्र लाल बाबू डोम, दसई डोम, चंदन डोम और एक पुत्री शीला देवी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्रोत: https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhojpur/news/bhojpur-ozha-murder-case-ekwari-village-body-recovered-well-139522541.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *